दिनांक 12.08.2026 को विद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री संतोष कुमार बल, प्राचार्य एवं श्री रवीन्द्र कुमार झांकर, प्रधानाध्यापक ने पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष श्री शशांक शेखर पुजाहारी ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन, कार्यों एवं पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके गौरवशाली विरासत के बारे में प्रेरणादायी वक्तव्य दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. रंगनाथन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर पठन-पाठन एवं पुस्तकालय के प्रति रुचि विकसित करने का संदेश दिया।

.png)